{"_id":"5aac002f4f1c1b8c778b5f83","slug":"151521221679-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 शराब ठेकों की ड्रा से नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 शराब ठेकों की ड्रा से नीलामी
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। बचत भवन चंबा में शुक्रवार को 51 शराब ठेकों की नीलामी लक्की ड्रा से हुई। कुल 413 आवेदकों ने आवेदन किया। सरकार को 1 करोड़ 9 लाख 70 हजार रुपये की आमदनी हुई। ठेकों की नीलामी एडीसी हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुई। इसमें आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। शुक्रवार को विभाग की ओर से 51 शराब ठेकों की नीलामी रखी गई थी। इसमें 44 शराब ठेके लक्की ड्रा के जरिये आवंटित किए गए। जबकि सात शराब ठेकों को लेने के लिए किसी ने भी आवेदन नहीं किया। इसके चलते इन ठेकों की नीलामी रद्द कर दी गई। अब 20 मार्च को दोबारा से इन ठेकों की नीलामी होगी।
आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा जिला में चल रहे 124 शराब ठेकों को ड्रा से नीलाम किया जाएगा। ठेकों को नीलाम करने के लिए सात यूनिट बनाए गए हैं। शुक्रवार को पहली पुराने बस स्टैंड, सीटी, देसी शराब ठेका चंबा, मैहला, लूणा, बनीखेत व सुभाष चौक में चल रहे शराब के ठेकों को लेने के लिए किसी ने भी आवेदन नहीं किया। इसके बारे विभाग ने सरकार को सूचित कर दिया गया है। अब इन ठेकों की नीलामी 20 मार्च को होगी।
ईटीओ बिन प्रसाद थापा ने बताया कि 51 शराब ठेेकों की नीलामी रखी गई थी। इसमें से 44 की नीलामी हो गई। जबकि बचे हुए 7 ठेकों की नीलामी भी शीघ्र करवाई जाएगी। शराब के ठेकों की नीलामी सरकार के दिशा निर्देशानुसार करवाई जा रही है।