{"_id":"5a7b23334f1c1b805a8b87ff","slug":"151518019379-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड ग्रुप की जांच करने वाला कर्मी ही तैयार करेगा रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड ग्रुप की जांच करने वाला कर्मी ही तैयार करेगा रिपोर्ट
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
Medical Lab
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल की लैबोरेटरी में ब्लड ग्रुप की गलत रिपोर्ट सामने के बाद अब नई व्यवस्था होगी। इसके तहत अब जो कर्मी ब्लड ग्रुप की जांच करेगा वही उसकी रिपोर्ट भी तैयार करेगा। इस मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद गलत ब्लड ग्रुप रिपोर्ट के मामलों में अंकुश लगाना है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिला के ब्लड की गलत रिपोर्ट के चलते हड़कंप मचा रहा। इस मामले को लेकर जहां मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं वहीं अब नए आदेश भी जारी किए हैं। इसके मुताबिक अब ब्लड टेस्ट की जांच करने वाला कर्मी ही रिपोर्ट लिखेगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गलत रिपोर्ट आने की वजह यह बताई जा रही है कि किसी एक कर्मचारी ने टेस्ट किया और किसी दूसरे कर्मी ने रिपोर्ट तैयारी की। इसके चलते गलत रिपोर्ट तैयार हो गई और ऐसा मामला सामने आया। इसके चलते मरीजों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। दोबारा से इस तरह का मामला सामने न आए, इसके लिए अब अस्पताल प्रबंधन नई व्यवस्था करने जा रहा है। इससे ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट में गलती के आसार खत्म हो सकते हैं। साथ ही अगर गलती पाई जाती है तो इस मामले पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है।
मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि अब जो कर्मी ब्लड टेस्ट करेगा, वही इसकी रिपोर्ट भी तैयार करेगा और अगर गलती पाई जाती है तो ऐसे व्यक्ति पर कार्रवाई भी की जा सकती है।