{"_id":"59aecd3b4f1c1b7f078b4729","slug":"151504628027-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती में 1500 युवाओं ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती में 1500 युवाओं ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा
Updated Tue, 05 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही पुलिस भर्ती में मंगलवार को चुवाड़ी, भरमौर व डलहौजी के युवाओं ने पसीना बहाया। पुलिस में भर्ती होने के लिए 2000 युवाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी। इसमें 1500 युवा पास हुए। 500 युुुवा शारीरिक दक्षता परीक्षा में फेल हो गए। ज्यादातर युवा दौड़ में पिछडे़। शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले युवाओं का मेडिकल होगा। मेडिकल में फिट होने वाले युवा लिखित परीक्षा देंगे। बारगाह मैदान में पुलिस में भर्ती होने वाले युवाओं की काफी भीड़ जमा हो रही है। पुलिस विभाग ने युवाओं की भर्ती के लिए पहले से पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। पुलिस विभाग चंबा में पुलिस आरक्षियों के 81 पद भर रहा है। इसमें 59 पद पुरुष, 5 पद महिला व 7 पद आरक्षी चालक के हैं। सभी आवेदकों को संबंधित थानों से कॉल लेटर दिए गए हैं। बेरोजगारी के चलते हजारों की संख्या में युवाओं ने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया है। पहले दिन करीब दो हजार युवा भर्ती देने पहुंचे। दूसरे दिन तीन हजार के करीब युवा भर्ती में पहुंचे। मंगलवार को चुवाड़ी, डलहौजी व भरमौर रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवा दो हजार युवा भर्ती देने पहुंचे।
एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को 2000 युवाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी। इसमें 1500 युवा ही पास हो पाए। पास होने वाले युवाओं का मेडिकल के बाद लिखित परीक्षा होगी।