फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   150 febicated toilet made for manimahesh yatra

हडसर से डलझील तक मणिमहेश यात्रा के दौरान निर्मित होंगे 150 प्रीफैबरीकेटेड शौचालय

Mon, 20 Jan 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
150 febicated toilet made for manimahesh yatra
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए 150 150 प्री फैबरीकेटेड डिजाइन के शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा। शौचालयों के निर्माण के लिए 25 लाख की धनराशि खर्च की जाएगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पीपी सिंह ने बताया कि इस मर्तबा यात्रा से पूर्व भरमौर प्रशासन इन शौचालयों का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग को 68 लाख 41 हजार 960 रूपए का आकलन तैयार करके स्वीकृति के लिए भेजा गया था, धनराशि स्वीकृत होने के बाद, इसकी पहली किस्त 25 लाख रुपए जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण चंबा से खंड विकास कार्यालय भरमौर के लिए जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने खंड विकास अधिकारी भरमौर को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद खंड विकास कार्यालय शौचालयों के निर्माण के लिए अभी से ही योजनाबद्ध तरीके से मणिमहेश यात्रा के आरंभ होने से पूर्व कार्यों को पूरा करवाएं और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि इस मर्तबा मणिमहेश यात्रा के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष रुप से फोकस रहेगा। इसके लिए जन सहभागिता भी सुनिश्चित बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक, पानी की प्लास्टिक बोतल, चिप्स इत्यादि ले जाने पर प्रतिबंधित रखने की नीति के तहत कार्य किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के पर्यावरण को किसी भी प्रकार नुकसान न उठाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed