{"_id":"66e47260da36a18c9c063670","slug":"150-families-of-teesa-area-in-darkness-for-three-days-chamba-news-c-88-1-ssml1004-132997-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीन दिन से अंधेरे में तीसा क्षेत्र के 150 परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीन दिन से अंधेरे में तीसा क्षेत्र के 150 परिवार
Fri, 13 Sep 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र चुराह में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने या जलने पर 15 दिन से एक माह तक बिजली बंद रहती है। इसका खामियाजा विद्यार्थियों, बीमारों और बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है।
चुराह उपमंडल की पंचायत तीसा-2 के गांव शिकारी, सेरी में तीन दिन से 150 परिवार अंधेरे में गुजर-बसर कर रहे हैं। यहां 4 गाड़ियों की वर्कशॉप, 15 दुकानों में कार्य बंद पड़े हैं। बिजली न होने से दुकानदार ऑनलाइन या बिजली संबंधी कार्य तक नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, पधर पंचायत के गांव दुद्रा, भगसेरी, अलियाणा के 100 परिवार 15 दिन से अंधेरे में डूबे हैं।
उपभोक्ताओं में अजीत कुमार, किरण चंद, अशोक कुमार, दलीपा राम, प्रमोद कुमार और प्रकाश चंद ने बताया कि चुराह क्षेत्र में बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली लोगों की समझ से परे हैं। यहां बिजली गुल होेने के बाद कब सुचारू होगी, इसकी कोई सही जानकारी नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि पधर पंचायत के गांवों में स्थापित ट्रांसफार्मर जल गया है। ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए भेजा गया है। मरम्मत के बाद ट्रांसफार्मर के पहुंचते ही विद्युत सप्लाई सुचारू करवा दी जाएगी।
--