फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सरस्वती कला संगम ने जीता नृत्य स्पर्धा का खिताब

सरस्वती कला संगम ने जीता नृत्य स्पर्धा का खिताब

Thu, 08 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती कला संगम ने जीता नृत्य स्पर्धा का खिताब
demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

साहो( चंबा)। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन साहो में किया गया। इसमें विभिन्न खंडों की 20 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपायुक्त हरीकेश मीणा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। हालांकि शुभारंभ सत्र के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहो के प्रधानाचार्य उमाकांत आनंद ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि ग्राम पंचायत पद्घर की प्रधान सत्या ठाकुर पूर्व जिप सदस्य कॉमरेड रत्न चंद, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष पवन कुमार और प्रोफेसर अविनाश विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। निणार्यकों के रूप में अजय नंद शर्मा, अनिल भारद्वाज और भीमराज वर्धन मौजूद रहे। मंच का संचालन चंबा कॉलेज के प्रोफेसर अविनाश ने किया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने परंपरागत वेशभूषा में नर्तकों, परंपरागत लोक गीतों और साजो सामान के माध्यम से चंबयाली, गद्दी, डंडारस, गोजरी, चुराही, पंगवाली और भरमौरी नृत्य पेश किए। जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती कला संगम चंबा ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि शंभु कला निकेतन प्रोथा ने दूसरा और विरासत कला मंच रुणू कोठी ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि उपायुक्त हरीकेश मीणा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला भाषा अधिकारी सुरेश राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed