फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बर्फबारी में फंसी निगम की चार बसें, दो को निकाला

बर्फबारी में फंसी निगम की चार बसें, दो को निकाला

Tue, 12 Dec 2017 11:29 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी में फंसी निगम की चार बसें, दो को निकाला
HRTC

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिले में बदलते मौसम को देखते हुए विभिन्न रूटों पर जाने वाली बसें जहां तक मार्ग खुला होगा वहीं तक जाएंगी। इसके साथ ही निगम की बसों को किसी प्रकार की कोई भी क्षति न पहुंचे इसके लिए सुरक्षित जगहों पर ही पार्क किया जाएगा। बहरहाल, मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा डिपो के आरएम ने इस संबंध चालकों-परिचालकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब हो कि जिले में होने वाली बारिश और बर्फबारी के चलते एचआरटीसी की चार बसें विभिन्न रूटों टिकरी, दियोला, भरमौर और चौबियां में फंस गई थीं। दोपहर बाद जहां चंबा-भरमौर मार्ग पर चलने वाली दो बसों को निकाल लिया गया। तो वहीं, टिकरी और दियोला में निगम की दो बसें अभी भी फंसी हुई हैं। इसके अलावा एचआरटीसी प्रबंधन ने छतराड़ी और सुनारा मार्ग पर बस सेवा को कुछ समय के लिए बंद किया है। मौसम के साफ होने और रास्ते के खुलने पर दोबारा इन मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु करवा दिया जाएगा। निगम प्रबंधन ने एचआरटीसी के चालकों और परिचालकों को निर्देश जारी किए हैं कि मौसम की बेरुखी को देखते हुए विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसें जहां तक मार्ग यातायात के लिए खुले होंगे वहीं तक ही लेकर जाएं। इसके अलावा बसों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए उन्हें भी सुरक्षित जगहों पर ही पार्क करें। एचआरटीसी चंबा डिपो के वर्क मैनेजर शुगल कुमार ने बताया कि चार रूटों पर निगम की चार बसें फंसी हुई थी। बहरहाल, दो बसों को बाधित मार्गों से निकाल लिया गया है। जबकि, दियोला और टिकरी में अभी भी बसें फंसी हुई हैं। उन्होंने कहा कि चालकों-परिचालकों को जहां तक मार्ग खुले होंगे वहीं तक ही बसे लेकर जाने और बसों को सुरक्षित पार्क करने के बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed