फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मसरूंड-चलूंज मार्ग गड्ढों में बदला

मसरूंड-चलूंज मार्ग गड्ढों में बदला

Mon, 31 Jul 2017 11:06 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
मसरूंड-चलूंज मार्ग गड्ढों में बदला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पुखरी (चंबा)।
मसरूंड-चलूंज सड़क की हालत काफी दयनीय हो चुकी है। सड़क को पक्का नहीं किया गया है। इस कारण गड्ढे पड़ गए हैं। सड़क का निर्माण 1997 में किया गया था। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से गुहार लगाई कि मार्ग की हालत को सुधारा जाए। लोगों में राजेश कुमार, मनोज कुमार, टेक चंद, अमर सिंह, हंस राज, योग राज, रविंद्र कुमार व चैन लाल ने बताया कि मसरूंड-चलूंज सड़क पर गाड़ी में सफर करते समय हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। सड़क पर गड्ढों की भरमार होने से वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। लोग सड़क की हालत को सुधारने के लिए विभाग के पास जाते हैं, तो उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उपरोक्त मार्ग की हालत को जल्द सुधारा जाए। उधर, सहायक अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि सड़क को पक्का करने के लिए सरकार से बजट मांगा गया है। बजट स्वीकृत होते ही सड़क को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed