फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   क्षेत्रीय अस्पताल की नेत्र ओपीडी में लटका ताला

क्षेत्रीय अस्पताल की नेत्र ओपीडी में लटका ताला

Tue, 20 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल की नेत्र ओपीडी में लटका ताला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा की नेत्र ओपीडी में ताला लटका रहने से परेशान मरीजों ने मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत कर दी। नेत्र विशेषज्ञ छुट्टी पर हैं लेकिन ओपीडी के बाहर कोई भी सूचना बोर्ड नहीं है। मरीजों को बिना चेकअप करवाए ही लौटना पड़ता है। इसके चलते मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों में कमलो, कुंतो देवी, अनिल, बीना, प्यार चंद, पवन कुमार, करमो, शिव देई, टेक चंद व रिशव ने बताया कि नेत्र ओपीडी में उन्हें कोई डॉक्टर नहीं मिल रहा है। मरीज दस दिनों से लगातार अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं परंतु उन्हें डॉक्टर के बारे में कोई जानकारी नहीं देता। इसके चलते उन्हें बिना चेकअप करवाए ही अपने घरों को लौटना पड़ रहा है। मरीज जब किसी कर्मचारी से डॉक्टर के बारे में पूछते हैं तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा से मांग की कि नेत्र ओपीडी में डॉक्टर की तैनाती की जाए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

नेत्र रोग विशेषज्ञ 30 जून तक छुट्टी पर: सीएमओ
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि नेत्र विशेषज्ञ 30 जून तक छुट्टी पर हैं। जो छुट्टी पूरी होने के बाद ही अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed