{"_id":"66e705a05874c072c80d5727","slug":"1400-quintal-wheat-seeds-arrived-from-una-government-will-decide-the-price-soon-chamba-news-c-88-1-ssml1004-133176-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ऊना से पहुंचा 1400 क्विंटल गेहूं का बीज, सरकार जल्द तय करेगी दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ऊना से पहुंचा 1400 क्विंटल गेहूं का बीज, सरकार जल्द तय करेगी दाम
Sun, 15 Sep 2024 09:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 15 Sep 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले के किसान इस बार ऊना जिले में तैयार गेहूं का बीज लगाएंगे। कृषि विभाग के पास पहले चरण में 1400 क्विंटल गेहूं का बीज पहुंच गया है। सरकार बीज के दाम निर्धारित करेगी।
इसके आधार पर किसानों से बीज के दाम लिए जाएंगे। इस पर 50 प्रतिशत अनुदान भी दिया जाएगा। जिला चंबा से औसतन 1800 क्विंटल गेहूं के बीज की मांग होती है। करीब तीन माह पहले मांग निदेशालय भेजी गई थी। यहां से अब 1400 क्विंटल बीज भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि शेष बीज देश के अन्य राज्यों से पहुंचेगा। यह बीज भी गेहूं की बिजाई शुरू होते ही पहुंच जाएगा। विभाग बीज के वितरण के लिए व्यवस्था तैयार कर रहा है। बीज वितरण केंद्र और सोसायटी के जरिये कृषि विभाग बीज किसानों तक पहुंचाएगा। उपमंडल स्तर पर बीज का वितरण किया जाएगा और इसकी बिक्री सुनिश्चित बनाई जाएगी।
गौरतलब है कि वर्तमान में जिले में मक्की की फसल तैयार हो रही है। अगले माह तक यह फसल तैयार हो जाएगी और किसान इसे सुरक्षित कर लेंगे। इसके बाद नवंबर के पहले सप्ताह में गेहूं की बिजाई शुरू होगी। यह दिसंबर के पहले सप्ताह तक जारी रहेगी। जिले में 29000 हेक्टेयर भूमि पर किसान गेहूं की बिजाई करते हैं। जिले में गेहूं की पैदावार भी अच्छी रहती है। ऊंचाई वाले इलाकों को छोड़कर अन्य जगह किसान गेहूं की बिजाई करते हैं। अब गेहूं का बीज पहुंच गया है। ऐसे में जल्द ही विभाग की ओर से बीज की बिक्री शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
--
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि 1400 क्विंटल बीज पहुंच गया है। इस बार ऊना जिले से बीज आया है। सरकार की ओर से निर्धारित दामों पर बीज की बिक्री की जाएगी।