फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सूरी और किलोड़ पंचायत की छह हजार की आबादी को मिलेगी सडक सुविधा

सूरी और किलोड़ पंचायत की छह हजार की आबादी को मिलेगी सडक सुविधा

Sat, 04 Aug 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
सूरी और किलोड़ पंचायत की छह हजार की आबादी को मिलेगी सडक सुविधा
सड़क से जुड़ेगी सूरी और किलोड़ की छह हजार आबादी
विज्ञापन

सात करोड़ 88 लाख की राशि से होगा 12 किलोमीटर सड़क का निर्माण
पीएमजीएसवाई योजना के तहत हो रहा सड़क का कार्य शुरू, ग्रामीणों में खुशी
अमर उजाला ब्यूरो
किहार(चंबा)। सूरी और किलोड़ पंचायतों के बाशिंदों को जल्द सड़क सुविधा नसीब होगी। यहं सात करोड़ 88 लाख की राशि से मेडा-जखराल के लिए करीब 12 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। बहरहाल, इसके तहत शनिवार को सड़क निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया गया है। गौरतलब हो कि सूरी और किलोड़ पंचायत के दर्जन गांव सड़क सुविधा से अछूते हैं। सड़क के अभाव में क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ज्वलंत मांग को लोनिवि के अधिकारियों के समक्ष उठाया गया। इसके बाद लोनिवि ने सड़क निर्माण के बारे में प्रस्ताव बनाकर आलाधिकारियों को भेजा। बहरहाल, इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। इसके चलते शनिवार को सूरी-किलोड़ सड़क निर्माण के कार्य का आगाज किया गया। वहीं, सड़क का निर्माण कार्य आरंभ हो जाने की सूरत में अब क्षेत्र के ग्रामीणों ने चैन की सांस ली है। किहार पंचायत प्रधान बेबी मांगरा, किलोड़ प्रधान सपना शर्मा, ग्रामीण अशरफ मांगरा, कुलदीप शर्मा, किशन शर्मा, मोहम्मद फकीर, मजीद मोहम्मद, नसीम अख्तर, अशोक कुमार, संजय कुमार ने बताया कि मेडा-जखराल सड़क का निर्माण कार्य होने से सूरी और किलोड़ पंचायत के अधीन आने वाले गांव इच्छलोई, फिसला, डडोह, भगोता, रबाणी, पंजबाड, निमाड़, साली, चमडेउ, जखराल प्रथम, द्वितीय और तृतीय की छह हजार की आबादी को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।

इनसेट
लोनिवि के अधिशासी अभियंता अरुण पठानिया ने बताया कि मेडा-जखराल सड़क का निर्माण कार्य शनिवार को आरंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि सात करोड़ 88 लाख की राशि से पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली सड़क से एक दर्जन गांवों की छह हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed