फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तीसा विद्यालय में दूसरे दिन छात्राओं ने किया कक्षाओं का बहिष्कार

तीसा विद्यालय में दूसरे दिन छात्राओं ने किया कक्षाओं का बहिष्कार

Thu, 19 Jul 2018 11:15 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
तीसा विद्यालय में दूसरे दिन छात्राओं ने किया कक्षाओं का बहिष्कार
protest - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में अध्यापकों की कमी के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। वीरवार को भी विद्यार्थियों नेकक्षाओं का बहिष्कार किया। सुबह दस बजे विद्यालय के जमा एक और जमा दो के 450 विद्यार्थियों ने भंजराडू बस स्टैंड से होते हुए एसडीएम कार्यालय तीसा तक रैली निकाली। विद्यार्थियों ने एसडीएम कार्यालय तीसा के बाहर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। विद्यार्थियों ने साफ किया है कि जब तक स्कूल में स्टाफ की तैनाती नहीं की जाती है, कक्षाओं का बहिष्कार जारी रहेगा। हालांकि, इस दौरान शिक्षा उपनिदेशक भी आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा के विद्यार्थियों से मिले। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि विद्यालय में खाली पड़े पदों के बारे में विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।

गौरतलब है कि रावमापा तीसा में करीब चार सौ पचास विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। विद्यालयों में अध्यापकों के पद खाली होने के बारे में कई बार एसएमसी ने शिक्षा विभाग को सूचित किया है। बावजूद इसके अभी तक खाली पदों को नहीं भरा जा सका है। स्कूली बच्चों ने बुधवार को कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया है। इसी क्रम में वीरवार को भी विद्यालय में शिक्षारत जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर भंजराडू़ बस स्टैंड से होते हुए एसडीएम कार्यालय तीसा तक रैली निकाली। इस दौरान विद्यार्थियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। विद्यार्थी इसी बात पर अड़े हैं कि जब तक विद्यालय में अध्यापकों के पदों को भरा नहीं जाता है, तब तक वे कक्षाओं में नहीं जाएंगे। एसएमसी प्रधान मान सिंह ने बताया कि विद्यालय में रिक्त पदों के बारे में शिक्षा विभाग को सूचित किया गया है। वह बच्चों को मनाने के लिए गए थे लेकिन बच्चों ने कक्षाओं में आने से मना कर दिया है। बच्चे अध्यापकों के पद भरे जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


अभिभावकों ने दी आंदोलन में कूदने की चेतावनी
अभिभावकों भाग सिंह, खेम सिंह, परस राम, बेली राम, मान देई,रुहमती, राज कुमार, छानो, आदि का कहना है कि विद्यालय में लंबे समय से अध्यापकों के पद खाली पड़े हुए हैं। ऐसे में बच्चों के भविष्य को देखा जाए तो बच्चों ने कक्षाओं का बहिष्कार किए जाने का उचित निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ती है तो वह भी अपने
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
विद्यालय में यह पद पड़े हैं खाली
स्कूल में वर्तमान समय में प्रवक्ता अंग्रेजी, प्रवक्ता वाणिज्य, प्रवक्ता राजनीति शास्त्र, प्रवक्ता बायोलॉजी, प्रवक्ता इतिहास, भाषा अध्यापक, लैब असिस्टैंट का पद खाली चल रहे हैं।


शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने बताया कि वीरवार को वह बच्चों से बात करने के लिए गए थे। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि खाली पदों के बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और जिलाधीश चंबा को सूचित करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed