{"_id":"5aaaa0834f1c1bbb758b5aa0","slug":"131521131651-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किहार से टांडा के लिए चलाई जाए सीधी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किहार से टांडा के लिए चलाई जाए सीधी बस सेवा
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
hrtc
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किहार (चंबा)। किहार के ग्रामीणों ने टांडा के लिए सीधी बस चलाए जाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जब किसी मरीज को टांडा रेफर किया जाता है, तो मरीज के तीमारदारों को उसे टांडा पहुंचाने में परेशानी होती है। किहार से पहले मरीज को चंबा लाया जाता है।
इसके बाद टांडा की बस में रवाना होना पड़ता है। ऐसे में किहार से टांडा के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से एक और मरीजों को लाभ मिलेेगा। तो दूसरी ओर किहार में कार्यरत कांगड़ा जिला से संबंध रखने वाले कर्मचारियों को भी घर आने जाने में सहूलियत मिलेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किहार के अंतर्गत आठ पंचायतें आती हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी में चैन लाल, बशीर मोहम्मद, सुनील कुमार, हंसराज, रवि कुमार, जीतराम, मनीष, रोहित, अरविंद और केवल ने बताया कि किहार से टांडा के लिए सीधी बस चलाने को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे हैं। मगर अभी तक उनकी मांग को अनसुना किया गया है। ग्रामीण हर मंच पर इस मांग को रखते हैं। मगर अफसोस की बात है कि ग्रामीणों की मांग को पूरा करने के लिए उन्हें आश्वासन भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
इसकी वजह से क्षेत्र के बीमार लोग टांडा जाने में असमर्थ हो रहे हैं। हालांकि चंबा में भी मेडिकल कॉलेज खुल चुका है। मगर कई बार गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज को डॉक्टर टांडा के लिए रेफर करते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि किहार से टांडा के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाए।