{"_id":"5aaaa07c4f1c1bc4758b58ee","slug":"131521131644-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्रों में फूलों और लाइटों से जगमगाएंगे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्रों में फूलों और लाइटों से जगमगाएंगे मंदिर
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
temple
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुंड़ला (चंबा)। चैत्र नवरात्रों को लेकर जिले के मुख्य मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई है। मंदिरों को सुगंधित फूलों और इलेक्टॉनिक लाइटों से सजाया जाएगा। चैत्र नवरात्रों के उपलक्ष्य पर माता के विभिन्न नौ रूपों का पूजन किया जाएगा। इसको लेकर जिले के मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है। इसको देखते हुए मंदिर प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं माता के पूजन में प्रयोग में लाई जाने वाले सामग्री में किसी प्रकार का कोई भी फेरबदल नहीं किया गया है।
गौरतलब हो कि जिले के मुख्य मंदिर शीतला माता मंदिर कसाकड़ा, बन्नी माता मंदिर, चौरासी परिसर भरमौर और भलेई माता मंदिर में हर वर्ष चैत्र नवरात्रों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में इस मर्तबा मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। इसके साथ ही भद्रकाली भलेई माता मंदिर परिसर को सुगंधित फूलों से सजाने के लिए जिला मुख्यालय चंबा और बनीखेत से ताजा फूल मंगवाए जाएंगे। मंदिर रात के समय भी जगजगाता रहे, इसके लिए रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक लाइटों का भी इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे चंबा और पठानकोट से मंगवाया जा रहा है। भलेई माता मंदिर मंदिर में दाखिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर के चारों और सीसीटीवी स्थापित किए गए हैं। इससे मंदिर में आने-जाने वाले हर श्रद्धालु पर तीसरी आंख का पहरा रहेगा। मंदिर में नवरात्रों के उपलक्ष्य पर शीश नवाने के लिए पहुंचने वाले बाहरी राज्यों और जिला मुख्यालय से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्क करने के लिए छिंज मेला मैदान में गाड़ियों की पार्किंग का प्रबंध किया गया है। कुल मिलाकर नवरात्रों को लेकर अभी से ही भलेई माता प्रबंधक समिति ने तैयारियां आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
भलेई माता प्रबंधक समिति अध्यक्ष कमल कुमार ठाकुर और प्रचार सचिव अमर चंद शर्मा ने बताया कि भद्रकाली भलेई माता के चरणों में नवरात्रों के उपलक्ष्य शीश नवाने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। समिति ने अपने स्तर पर श्रद्धालुओं की सहूलियत का विशेष ध्यान रखे जाने संबंधी कदम उठाए जाते हैं। चैत्र नवरात्रों को लेकर अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नवरात्रों के दौरान मंदिर को फूलों और इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से सजाया जाएगा।