{"_id":"5a2176e54f1c1b87698bf24b","slug":"131512142565-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिजेंद्र सिंह क्रिकेट स्पर्धा का सरताज बना सुरंगानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिजेंद्र सिंह क्रिकेट स्पर्धा का सरताज बना सुरंगानी
Updated Fri, 01 Dec 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा चौगान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल मैच के दौरान विजेता वह उपविजेता टीम के खिलाड़ी सामूहिक चित्र में।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा।
ऐतिहासिक चौगान मैदान में राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता पर सुरंगानी की टीम ने कब्जा किया। सुरंगाणी की टीम ने मंगला सीनियर की टीम को चार रन से हराकर खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर सुरंगाणी की टीम ने पहले बल्लेबाज कर 133 रन बनाए।
इसमें कशिश ने 31 और जिम्मी ने 17 रन बनाए। मंगला सीनियर टीम की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मोनू ने चार ओवरों में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगला सीनियर की टीम निर्धारित बीस ओवरों में आठ विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
इसमें रिपू ने 34 और लड्डा ने 30 रन बनाए। सुरंगाणी की ओर से पियुष ने दो विकेट चटकाए। चार रन से सुरंगाणी की टीम ने मंगला सीनियर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। डेढ़ माह तक चली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले की लगभग 70 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले के दौरान चौगान में काफी भीड़ जुटी। पूरा चौगान दर्शकों से भरा रहा।
विज्ञापन