फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   शक्ति देहरा के पास पहाड़ी से गिरकर बाईक से टकराया पत्थर, दंपति घायल

शक्ति देहरा के पास पहाड़ी से गिरकर बाईक से टकराया पत्थर, दंपति घायल

Tue, 28 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
शक्ति देहरा के पास पहाड़ी से गिरकर बाईक से टकराया पत्थर, दंपति घायल
पहाड़ी से गिरकर बाइक से टकराया पत्थर, दंपति घायल
विज्ञापन

एंबुलेंस से घायलों को पहुंचाया चंबा मेडिकल कॉलेज, उपचार के बाद भेजा घर
शक्ति देहरा के पास पेश आया हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-शक्ति देहरा मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से बाइक सवार दंपति घायल हो गया। इंद्र सिंह निवासी सैली अपनी पत्नी रेणू और पांच वर्षीय बच्ची के साथ बाइक में सवार होकर शक्ति देहरा जा रहे थे। शक्ति देहरा के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरकर उनकी बाइक से टकरा गया। इससे पूरा परिवार सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि बाइक सड़क पर ही पलट गई। हादसे में दंपति को मामूली चोटें आई हैं। दोनों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैैफिक पुलिस टीम अस्पताल में पहुंच गई। उन्होंने घायलों के बयान दर्ज किए। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शक्ति देहरा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed