{"_id":"59fdfba54f1c1bd0538bb335","slug":"131509817253-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजेरा व वैली के छात्रों को दसवीं के बाद पढ़ाई करने में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजेरा व वैली के छात्रों को दसवीं के बाद पढ़ाई करने में हो रही परेशानी
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
student
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकीय उच्च पाठशाला रजेरा को अपग्रेड करने की मांग सिर्फ चुनावी मुद्दा बनकर रह गई है। हालत यह है कि स्कूल अपग्रेड न होने से क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए कई किलोमीटर का सफर कर मैहला और करियां जाना पड़ता है। ग्राम पंचायत रजेरा और वैली के ग्रामीण लंबे समय से उच्च पाठशाला रजेरा को वरिष्ठ माध्यमिक बनाने की मांग कर रहे हैं। मगर अभी तक लोगों की यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। इसके लिए लोग कई बार सरकार और प्रशासन से भी मिल चुके हैं। मगर लोगों को आश्वासन के सिवाय कुछ भी हाथ नहीं लग पाया। इस वजह से आसपास की पंचायतों के बच्चों को दसवीं की कक्षा के बाद पढ़ाई करने के लिए चार किलोमीटर दूर मैहला और तीन किलोमीटर दूर करियां जाना पड़ता है। यहां तक पहुंचने के लिए बच्चों को पैदल ही सफर करना पड़ता है। हालांकि दोनों स्थानों के लिए सरकारी और निजी बसें जाती हैं। मगर रजेरा में कोई भी बस बच्चों को नहीं चढ़ाती। बस में पहले से ही सवारियों की भीड़ अधिक रहती है। इसके लिए छात्रों और अभिभावकों ने कई बार प्रशासन और एचआरटीसी प्रबंधन से शिकायतें भी की हैं। मगर इसके बावजूद भी छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। बस सेवा का लाभ लेने के लिए छात्रों ने बस पास भी बनाए हैं। मगर बस के रजेरा में नहीं रुकने से वह पासों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
इनसेट
क्या कहते हैं अभिभावक
अभिभावक चंद राम, राकेश, बिट्टू, चैन सिंह, वीरेंद्र, मनोज कुमार, चतर सिंह, बजरो राम, नेक राम, सूरज, मान सिंह और ध्यान सिंह ने बताया कि उपरोक्त स्कूल को अपग्रेड करने के लिए लंबे समय से मांग की जी रही है। मगर उनकी मांग को पूरा करने के लिए कोई भी सरकार ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस बार उसी प्रत्याशी को विस में वोट दिया जाएगा। जोकि रजेरा स्कूल को अपग्रेड करने का दम भरेगा।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी अपग्रेड नहीं हुआ स्कूल
मिंजर मेले के समापन पर आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रजेरा स्कूल को अपग्रेेड करने की घोषणा की थी। मगर अभी तक स्कूल अपग्रेड नहीं हो पाया है। इसको लेकर भी लोगों में भारी रोष है। बच्चों को दसवीं के बाद पढ़ाई करने में काफी परेशानी हो रही है। स्कूल जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। छात्राएं इस समस्या से खासा परेशान हो रही हैं।
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार और विभाग को भेजे प्रस्ताव
ग्राम पंचायत बैली और रजेरा के पंचायत प्रतिनिधियों ने कई बार ग्राम सभा में प्रस्ताव पास करके सरकार और विभाग को भेजे। मगर इन प्रस्तावों के पर आज दिन तक कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली। जिला प्रशासन को भी कई बार ज्ञापन सौंपे गए। मगर प्रशासन की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसकी वजह से स्कूल अभी तक अपग्रेड नहीं हो पाया।
कांग्रेस की वजह से नहीं अपग्रेड हुआ स्कूल : बीके चौहान
सदर विधायक बीके चौहान ने बताया कि उन्होंने स्कूल को अपग्रेड करने के लिए कई मर्तबा कांग्रेस सरकार के समक्ष मांग रखी। मगर सरकार ने स्कूल को अपग्रेड करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। स्कूल के अपग्रेड नहीं होने के लिए कांग्रेस पूर्ण रूप से जिम्मेवार है।
इनसेट
चुनाव में विजयी होने पर स्कूल को अपग्रेड करवाना होगी प्राथमिकता : पवन नैयर
पवन नैयर ने बताया कि स्कूल को अपग्रेड करने के लिए उन्होंने विभाग और प्रशासन को कई मर्तबा अवगत करवाया। अगर लोग उन्हें विस चुनाव में विजेता बनाते हैं, तो स्कूल को अपग्रेड करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।