{"_id":"59889f194f1c1b11638b46bc","slug":"131502125849-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे बाद चुवाड़ी-लाहडू-नुरपुर मार्गों पर दौड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे बाद चुवाड़ी-लाहडू-नुरपुर मार्गों पर दौड़े वाहन
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी-लाहडू और चुुवाड़ी-नुरपुर मार्ग करीब 12 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ। कालीघार और रैंप नाला के समीप भूस्खलन होने की वजह से मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। इसके अलावा चुवाड़ी-ककीरा मार्ग छंडी मोड़ के समीप, चुवाड़ी-भराड़ी और चुवाड़ी कैंथली मार्ग रविवार देर रात से भी वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित है, जो सोमवार को भी नहीं बहाल हो पाए। इसके अलावा चुवाड़ी-रायपुर मार्ग भी करीब पांच घंटे बाद खुला। गौरतलब है कि उपमंडल में इन दिनों काफी बारिश हो रही है। सहायक अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि कुछेक मार्गों को बहाल कर दिया गया है जबकि अन्य मार्गों को खोलने के लिए विभाग की मशीनरी मशक्कत कर रही है।
थम गई 108 की रफ्तार
चुवाड़ी अस्प्ताल से साडल पंचायत के गांव डोठ से मरीज को लाने गई 108 एंबुलेंस भी फंस गई। इस मार्ग पर बाड़ी के समीप भूस्खलन के साथ सड़क पर पेड़ गिरने से ऐसी नौबत पेश आई। करीब आधा घंटा मार्ग के खुलने का इंतजार करने के बाद परिजनों ने ट्रांसमिट कर निजी टैक्सी के माध्यम से मरीज को चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार भाग सिंह निवासी डोठ पिछले दिनों से बीमार है। तेज बुखार होने के चलते सोमवार को सुबह नौ बजे परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस मरीज को चुवाड़ी ला रही थी कि उक्त मार्ग पर भूस्खलन हो गया। 108 एंबुलेंस धर्मशाला के प्रभारी राकेश ने बताया कि एंबुलेंस भेजी गई थी लेकिन रास्ता बंद होने की वजह से एंबुलेंस मरीज को चुवाड़ी अस्पताल नहीं पहुंचा पाई।