फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बर्फबारी के सात दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौट पाई जिंदगी

बर्फबारी के सात दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौट पाई जिंदगी

Mon, 28 Jan 2019 09:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी के सात दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौट पाई जिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिले में सात दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद अभी तक जिलावासियों की जिंदगी पटरी पर नहीं लौट सकी है। बर्फबारी के बाद सड़कों पर अधिक बर्फ गिरने से चंबा से कबायली क्षेत्र भरमौर के तहसील मुख्यालय, पांगी मुख्यालय तक यातायात के लिए पूरी तरह से सुचारु नहीं हो पाए हैं। वहीं, दूसरी और सड़कों से बर्फ के हटाने के बाद भी सड़कों पर फिसलन बनी हुई है। इस वजह से इन मार्गों पर एहतियातन बसों को नहीं चलाया जा रहा है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। दो दर्जन मार्गों पर अभी भी यातायात व्यवस्था ठप पड़ी है। जबकि विद्युत मंडल चंबा के तहत तीसा और भरमौर 14 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। नतीजतन 40 गांवों में अभी भी अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली की सप्लाई के सुचारू न हो पाने की सूरत में विशेषकर गृहणियों और स्कूली बच्चों को परेशानियां ही उठानी पड़ रही है। जिले में शाहपुर-सिहुंता-चुवाड़ी-जोत-चंबा, बनीखेत-डलहौजी-खज्जियार, पातका-चुवाड़ी-डलहौजी, डलहौजी-जंदरीघाट-चंबा-कोलहड़ी, चंबा-अगाहर, कोलका-जटकरी, ज्यूरा-भजौतरा, ब्रंगाल-बांगल-मनडोह, भरमौर-हड़सर-कुगति, सिरड़ी-घरेड़-सुप्पा, दिनका-खैरी, पांगी सेक्टर के तहत आते किलाड-पुर्थी, किलाड़-सेचूनाला, किलाड़-सुराल-भटोरी, साच-कुमार भटोरी, किलाड-मिंधल, धरवास-किलाड़, किलाड़-संसारी पुल, किलाड़-हुडान भटोरी मार्ग यातायात के लिए बाधित पड़े हैं। कबायली क्षेत्र पांगी की बात करें तो ग्राम पंचायत हुडानर के गांव भटोरी, कुमार पंचायत के परमार भटोरी, सेचू पंचायत के चस्क भटोरी, सुराल पंचायत के सुराल भटोरी, शुण पंचायत के हिलुटवान गांवों में बिजली बंद पड़ी है। बिजली की सप्लाई न होने से क्षेत्र की चार हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed