{"_id":"5c20fb5abdec2256d571834e","slug":"121545665370-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस मनाने के लिए डलहौजी और खज्जियार में उमड़ी सैलानियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस मनाने के लिए डलहौजी और खज्जियार में उमड़ी सैलानियों की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी/खज्जियार (चंबा)। क्रसमस मनाने के लिए विख्यात पर्यटन स्थल डलहौजी और खज्जियार में बड़ी संख्या में सैलानी उमड़े हैं। देश विदेश से आने वाले पर्यटकों का इस्तकबाल करने के लिए पर्यटन नगरी में भी इंतजाम किए गए हैं। सैलानियों के लिए होटलों में विशेष डीजे नाइट के अलावा कैंप फायर का आयोजन किया गया है तो वहीं प्रशासन ने भी यातायात व्यवस्था से लेकर कानून व्यवस्था को चाक चौंबद बनाने के लिए कड़े इंतजाम कर रखे हैं। डलहौजी के ऊंचाई क्षेत्रों में बर्फबारी होने से सैलानी बर्फ के बीच अठखेलियां करके क्रिसमस मना सकते हैं। वहीं सोमवार से ही सैलानी डलहौजी और खज्जियार पहुंचना शुरू हो गए हैं। इसको लेकर पर्यटक एडवांस में होटलों की बुकिंग करवाई है। होटल कारोबारियों ने पर्यटकों को अपने होटलों में तीस प्रतिशत की छूट का एलान किया है। इसके चलते पर्यटक खज्जियार में एडवांस में कमरों की बुकिंग करवा रहे हैं। पर्यटकों की एडवांस बुकिंग आने से कारोबारियों के चेहरों पर रौनक है।