{"_id":"5bc760e5bdec2269927580d8","slug":"121539793125-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती प्रतियोगिता में यशपाल और लाल हुसैन ने जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती प्रतियोगिता में यशपाल और लाल हुसैन ने जीता सोना
Updated Wed, 17 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। ऊना में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 14 कुश्ती प्रतियोगिता में चंबा के खिलाड़ियों ने नाम चमकाया है। प्रतियोगिता में दो गोल्ड, एक सिल्वर और तीन कांस्य मेडल जीतकर परचम लहराया है। गोल्ड मेडल जीतने वाले दो छात्रों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से जिले में खुशी की लहर है।
जानकारी के अनुसार हाल ही में जिला ऊना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसदेहड़ा में राज्य स्तरीय अंडर-14 वर्ग माइनर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल के छात्र यशपाल ने 58 किलो ग्राम वर्ग और राजकीय उच्च पाठशाला पल्यूर के छात्र लाल हुसैन ने 48 किलो ग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं विजेता छात्रों ने इसका श्रेय कोच धर्म सिंह ठाकुर समेत स्कूल स्टाफ को दिया है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक फौजा सिंह, एडीईपीओ जन्म सिंह समेत समस्त स्टाफ ने विजेता बच्चों को बधाई दी है।
विज्ञापन