{"_id":"5b53716b4f1c1b0c718b552f","slug":"121532195179-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुरा और ककियां की टीमों ने जीते क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुरा और ककियां की टीमों ने जीते क्रिकेट मैच
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : cricket
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में शनिवार को मिंजर क्रिकेट प्रतियोगिता के दो मैच खेले गए। पहला मैच राजपुरा और गली वॉरियर की टीमों के बीच में खेला गया। इसमें राजपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 102 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी गली वॉरयिर की टीम 85 रनों पर ही सिमट गई।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच बालू और ककियां की टीमों के बीच में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बालू की टीम ने 74 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ककियां की टीम ने दस ओवरों में ही निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया।
विज्ञापन