{"_id":"5a2004974f1c1b78548c0535","slug":"121512047767-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में दी जानकारी
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
demo pic
गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य को लेकर रहे सजग
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला की स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नीलम आसित मौजूद रहीं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य की देखभाल और प्रसव होने के बाद बच्चे का टीकाकरण, ब्लड ग्रुप, महिलाओं में रक्त की कमी, 102 जननी सुरक्षा योजना और 108 स्वास्थ्य सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इससे पहले स्वयंसेवियों ने करियां पंचायत के वार्ड नंबर छह में जाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की। इस दौरान स्वयंसेवियों ने जहां रास्तों को दुरुस्त किया तो वहीं लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। यह जानकारी एनएसएस प्रभारी सपना जसरोटिया ने दी।