{"_id":"59f21c4b4f1c1bcd538b96b7","slug":"121509039179-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु डॉक्टर जमा करवाएं 36 हजार मेस फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु डॉक्टर जमा करवाएं 36 हजार मेस फीस
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रबंधन में प्रशिक्षुओं पर खाने में मरी हुई मक्खियां मिलने की शिकायत करना महंगा पड़ गया है। इस मामले में कार्रवाई करने की बजाय कॉलेज प्रबंधन ने सभी प्रशिक्षुओं को 48 घंटे के भीतर छह महीने की 36 हजार रुपये मेस फीस जमा करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे प्रशिक्षुओं और उनके अभिभावकों की सांसे फूल गई है। वहीं जब कॉलेज प्राचार्य से इस बारे में अभिभावकों ने बात की तो उनसे भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है। आदेशों में साफ कहा गया है। मेस फीस जमा न करवाने वाले प्रशिक्षुओं को परीक्षा में भी बैठने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा उनकी एडमिशन भी रद्द कर दी जाएगी। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक 48 घंटों के भीतर प्रशिक्षुओं को छह माह की एडवांस मेस फीस जमा करवानी होगी। नोटिफिकेशन हॉस्टल के बाहर बुधवार को लगाई गई है। प्रशिक्षुओं ने नोटिफिकेशन के बारे में अभिभावकों को बताया। इसके बाद से अभिभावक भी परेशान हो गए हैं। वर्तमान में प्रशिक्षु मेस के खाने के बदले में 6000 रुपये प्रति माह फीस अदा कर रहा है। ऐसे में छह महीने की एडवांस फीस भरने के लिए प्रशिक्षुओं को 36000 रुपये जमा करवाने होंगे। पैसे जमा करवाने के लिए नोटिफिकेशन में कैनरा बैंक का अकाउंट नंबर भी दिया गया है।
मेस के खाने में निकले थे मरे हुए कीड़े
मेस के खाने को लेकर प्रशिक्षु पहले ही विरोध कर रहे हैं। मेस में प्रशिक्षुओं को जो खाना परोसा जा रहा है, उसमेें कीड़े और मरी हुई मक्खियां निकल चुकी हैं। मगर हैरानी इस बात की है कि इस मामले में कॉलेज प्रबंधन कार्रवाई करने की जगह प्रशिक्षुओं पर छह महीने की फीस जमा करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। अभिभावक एडवोकेट कुलदीप डोगरा, मीना, मनोज, वीसी शर्मा, त्रिलोक सिंह, अजय, कपिला सूद, मनु, सुनील, ए. खुरान और एस अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले प्रशिक्षुओं से छह की एडवांस मेस फीस नहीं ली जा रही है।
मंडी कॉलेज में मेस फीस 3500 रुपये
अभिभावकों ने कहा कि चंबा और मंडी में एक साथ मेडिकल कॉलेज खुले हैं। मगर मंडी में प्रशिक्षुओं से मेस फीस के रूप में 3500 रुपये लिए जा रहे हैं। जबकि चंबा मेडिकल कॉलेज में मेस फीस के रूप में 6000 रुपये वसूल जा रहे हैं। इसके ऊपर प्रशिक्षुओं के ऊपर छह माह की एडवांस फीस जमा करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। इसको लेकर जब अभिभावकों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से बात करनी चाही तो उन्हें भी संतोष जनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का खाना प्रशिक्षु चिकित्सकों मेस में दिया जा रहा है। ऐसे खाने के लिए 6000 प्रतिमाह देना भी कहीं से भी तर्क संगत नहीं है। वहीं इस बारे में कॉलेज प्राचार्य से फोन पर बात करने की चाही, मगर वह उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।