{"_id":"5bcb6968bdec22693032fa09","slug":"11540057448-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों और परिजनों ने सैकड़ों युवाओं को खिलाया खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों और परिजनों ने सैकड़ों युवाओं को खिलाया खाना
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान में भर्ती देने आए युवाओं को खाना खिलाकर चंबा पुलिस के कर्मचारियों और उनके परिवार ने इंसानियत की अनूठी मिसाल पेेश की है। पुलिस मैैदान बारगाह में हजारों की संख्या में भर्ती देने के लिए युवा कांगड़ा जिले से चंबा पहुंच रहे हैं। इन युवाओं के खाने पीने की बारगाह में कोई भी व्यवस्था नहीं है। हालांकि भर्ती के दौरान युवाओं के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की जाती। शुक्रवार शाम को जब पुलिस कर्मचारी और उनके परिजन रावण दहन देखने के बाद वापिस आवासों को लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस मैदान के पास बैठे युवाओं की भीड़ पर उनकी नजर पड़ी।
जब उन्होंने युवाओं से खाना खाया या नहीं के बारे में पूछा। तो युवाओं ने दबी हुई जुबान में जवाब दिया नहीं? युवाओं के यह शब्द सुनने के बाद पुलिस कर्मचारियों और उनके परिजनों का दिल पिघल गया। उन्होंने आवास में जाकर वहां रहने वाले पुलिस कर्मचारियों और परिजनों के मिलकर युवाओं को खाना उपलब्ध करवाने की चर्चा की। इसको लेकर सभी ने सहमति जताई। उन्होंने अपने आवासों में खाना बनाकर युवाओं को खाना खिलाया। इस दौरान करीब साढ़े पांच सौ युवाओं को खाना खिलाया गया। युवाओं ने खाना खाने के बाद चंबा पुलिस की जमकर सराहना की। इस प्रकार का इंसानियत भरा कार्य करने के लिए हर कोई पुलिस की प्रशंसा कर रहा है।
विज्ञापन