{"_id":"5b3512d44f1c1bf76e8ba95b","slug":"11530204884-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धड़ोग के पास गिरी चट्टानें, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धड़ोग के पास गिरी चट्टानें, हादसा टला
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
landslide
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पुराना बस स्टैंड-भरमौर चौक मार्ग पर धड़ोग के पास चट्टानें खिसकर सड़क पर जा गिरीं। गनीमत रही कि चट्टानों की चपेट में कोई राहगीर या वाहन नहीं आया। अन्यथा जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था। वहीं सड़क पर चट्टानें गिरने से काफी देर तक वाहनों की आवाजाही पर रुकी रही।
इसके बाद लोनिवि ने गिरी चट्टानों को हटाकर मार्ग बहाल करवाया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। इससे पहले भी उक्त स्थान पर भूस्खलन हो चुका है। लोनिवि ने कुछ दिन पहले धड़ोग के पास सड़क को चौड़ा किया है। इस दौरान की गई कटिंग की वजह से यहां भूस्खलन की स्थिति पैदा हुई है। बार-बार हो रहे भूस्खलन से धड़ोग मोहल्ला के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन