{"_id":"5ae746704f1c1b9f098b7631","slug":"11525106288-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डर के साये में जीने को मजबूर मुचका और बाटणू के बाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डर के साये में जीने को मजबूर मुचका और बाटणू के बाशिंदे
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
landslide
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। धरवाला उपतहसील के तहत राड़ी पंचायत के गांव मुचका और बाटणू गांव के बाशिंदे डर के साये में जीने को मजबूर हैं। इसकी वजह यह है कि एनएचपीसी की सर्ज साफ्ट से दूसरी तरफ पानी का रिसाव होने से कई परिवारों के घरों और जमीनों में दरारें आ गईं हैं। घरों और जमीनों में आने वाली दरारों के बारे में प्रभावित ग्रामीण जिलाधीश चंबा से मिलकर उन्हें समस्या बारे अवगत करवा चुके हैं।
इसके बाद भी जिलाधीश चंबा ने बाकायदा इसकी वस्तुस्थिति का जायजा लेने के लिए निर्देश दिए हैं। इसको लेकर नायब तहसीलदार धरवाला, एनएचपीसी और एसडीएम चंबा की कहा गया है। हैरानी की बात यह है कि एक माह से अधिक का समय बीत हो जाने के बाद भी प्रभावितों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसी विकट परिस्थिति में गांवों के प्रभावित बाशिंदे भय के माहौल में ही रहने को मजूबर हैं।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि एचएनपीसी की सर्जसाफ्ट से दूसरी तरफ पानी की रिसाव होने से देवी चंद, हरि चंद, सरणो, अमरू, देवी सहिं और नेत्र सिंह के घरों और जमीनों में दरारें आ गई है। इतना ही नहीं, गांव के निचले हिस्से में भूस्खलन आरंभ हो चुका है।
विज्ञापन
इससे ग्रामीणों के घरों पर भी खतरा मंडराने लग है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीनों में होने वाली पानी के रिसाव के चलते घरों में दरारें आ गई हैं। इस समस्या को लेकर किलोड़ वार्ड जिप सदस्य अमित ठाकुर की अगुवाई में प्रभावित जिलाधीश चंबा से मिले थे। जिलाधीश चंबा ने एसडीएम चंबा को मामले की जांच करने का जिम्मा सौंपा था। मगर जिला प्रशासन अभी तक ग्रामीणों की समस्या का हल नहीं निकाल पाया है।
किलोड़ वार्ड जिप सदस्य ललित ठाकुर ने बताया कि मुचका और बाटणू गांवों में पानी के रिसाव से जमीनों और लोगों के घरों में दरारें आ गई हैं। इस बारे में कई बार जिला प्रशासन को अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की जमीनों के साथ होने वाले भूस्खलन के चलते अब लोगों के घर सुरक्षित नहीं रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से दोनों गांवों को अधिकृत करने का आग्रह किया है।
एसडीएम चंबा दिप्ती मंढोत्रा ने बताया कि जिलाधीश चंबा के निर्देशानुसार राड़ी पंचायत के एक गांव का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुचका और बाटणू गांवों का भी निरीक्षण किया जाएगा।
एसडीएम चंबा की रिपोर्ट के आधार पर उठाए जाएंगे आगामी पग: हरिकेश मीणा
जिलाधीश चंबा हरिकेश मीणा ने बताया कि इस बारे उनके पास शिकायत पहुंची है। इस मामले की जांच करने के बारे में एसडीएम चंबा को निर्देश जारी किए गए हैं। एसडीएम चंबा की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कदम उठाए जाएंगें।