{"_id":"5ae7466f4f1c1b5d098b7497","slug":"11525106287-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के दिन ओपीडी बंद, इलाज के लिए मरीज हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के दिन ओपीडी बंद, इलाज के लिए मरीज हुए परेशान
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में सोमवार को अवकाश होने की वजह से ओपीडी बंद रही। इस वजह से आपातकालीन वार्ड में मरीजों को उपचार करवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को आपातकालीन में 300 मरीजों ने उपचार करवाया।
राजकुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, सुरेश कुमार, हंसराज, रवि कुमार, जितेंद्र, अमर सिंह, अरविंद, कमलेश और माधो राम ने बताया कि छुट्टी वाले दिन मरीजों को आपातकालीन कक्ष की सेवाओं पर निर्भर रहना पड़ता है। हालांकि आपातकालीन कक्ष इमरजेंसी केस आने के लिए बना है।
विज्ञापन
यहां पर मरीजों को इमरजेंसी में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। मगर छुट्टी वाले दिन अस्पताल में एक भी ओपीडी खुली नहीं होती है। इसकी वजह से मरीजों को जांच करवाने के लिए आपातकालीन कक्ष में जाना पड़ता है। उन्होंने जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से मांग की कि छुट्टी वाले दिन अस्पताल में एक ओपीडी खुली रखी जाए। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन