{"_id":"5ab7cd904f1c1be93f8b4d20","slug":"11521995152-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा काटते समय ढांक से गिरा युवक, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारा काटते समय ढांक से गिरा युवक, घायल
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पशुओं के लिए चारा काटते समय एक युवक का पैर फिसलने से वह ढांक में गिर गया। इस हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान मोहम्मद रफी पुत्र रोशन दीन गांव राजोटी ग्राम पंचायत प्रीणा के रूप में हुई।
घायल का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार हर रोज की तरह मोहम्मद रफी पशुओं के लिए चारा काटने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह ढांक से नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
यहां मौजूद लोगों ने उसे उठाया और परिजनों को सूचित किया। इसके बाद उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दाखिल कर दिया गया है।
विज्ञापन