{"_id":"5ab28d474f1c1b5a598b5586","slug":"11521651015-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आदर्श योजना से खस्ताहालत स्कूल भवनों की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आदर्श योजना से खस्ताहालत स्कूल भवनों की होगी मरम्मत
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
demo pics
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूूूरो
विज्ञापन
चंबा। मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय योजना के तहत जल्द ही जिले के कई स्कूल भवनों का कायाकल्प होगा। योजना के तहत भवनों की मरम्मत के लिए एस्टिमेट को आधार बनाकर पचास प्रतिशत राशि जारी की जाएगी। इस बारे में उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने निर्देश जारी कर दिए हैं। भवनों की मरम्मत होने के कारण स्कूल में बच्चों को सुरक्षित माहौल में पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी।
जारी निर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय योजना के तहत सरकार ने स्कूलों के लिए बजट का प्रावधान किया है। विभाग ने चयनित दस स्कूलों से डिमांड मांगी थी। अब यह डिमांड विभाग के कार्यालय पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
सबसे पहले इसमें स्कूलों की मरम्मत कार्य के लिए बजट जारी किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में दस सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय योजना के तहत चयनित किया गया है। इसके लिए सरकार ने विशेष बजट का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
योजना के तहत इन स्कूलों का किया चयन
मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय योजना के तहत सदर विस क्षेत्र चंबा से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहो, चुराह विस क्षेत्र से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा व बैरागढ़, डलहौजी विस क्षेत्र से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी व डलहौजी, भरमौर विस क्षेत्र से खणी व मैहला और भटियात विस क्षेत्र से चुवाड़ी व सिहुंता को शामिल किया गया है।
कार्यवाहक उच्च शिक्षा उपनिदेशक जलालदीन ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्कूलों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट के आधार पर आधा बजट जल्द प्रदान किया जाएगा। इसके लिए औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिले के पांच विस क्षेत्रों से दस स्कूलों का चयन किया गया है।