{"_id":"59f21c564f1c1ba7678b7d7c","slug":"11509039190-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़ी एक दर्जन सरकारी व निजी बसों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़ी एक दर्जन सरकारी व निजी बसों के काटे चालान
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे खड़ी एक दर्जन बसों के काटे चालान
सड़क किनारे बसें खड़ी करने वाले चालकों पर होगी कार्रवाई
शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-सुल्तानपुर सड़क किनारे खड़ी बसों के वीरवार को पुलिस ने एक दर्जन बसों के चालान काटे। सड़क किनारे बसें खड़ी होने से सड़क तंग हो गई है। इससे वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। इसके अलावा हादसे का भी खतरा बना रहता है। इसको लेकर यातायात पुलिस को कई शिकायतें भी मिल चुकी थी। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान करीब एक दर्जन सरकारी और निजी बसों के नो पार्किंग के चालान काटे गए। यातायात पुलिस प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सड़क किनारे बसों को खड़ा नहीं करने के लिए ऑपरेटरों को कई बार सूचित किया गया। मगर ऑपरेटरों ने बसों को सड़क किनारे खड़ा करना बंद नहीं किया। इसके चलते वीरवार को बसों के चालान काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे किसी भी बस या अन्य वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं है। बसों के लिए बस स्टैंड है। यहां पर बसों की पार्किंग की व्यवस्था है। बस चालकों निर्देश दिए गए कि वे दोबारा सड़क किनारे बसों को पार्क न करेें। इसके बाद भी कोई चालक बस को सड़क किनारे खड़ा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुुुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस कड़े प्रयास कर रही है।