फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   गुड़िया प्रकरण पर भाजपा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

गुड़िया प्रकरण पर भाजपा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Tue, 05 Sep 2017 09:40 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
गुड़िया प्रकरण पर भाजपा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। गुड़िया प्रकरण में डलहौजी भाजपा ने मंगलवार को एसडीएम डलहौजी गौरव चौधरी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर वीरभद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर की अगुवाई में मंडल अध्यक्ष विनोद महाजन, भाजपा नेता व नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चड्ढा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
रैली को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष विनोद महाजन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी सरकार के इशारे पर कातिलों को बचाने में लगी रही। वीरभद्र सिंह को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए। नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चड्ढ़ा ने कहा कि गुड़िया दुष्कर्म व हत्या प्रकरण में सरकार द्वारा गठित एसआईटी पर दबाव बना कर दोषियों को बचाने की कोशिश करते रहना सरकार की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लगाता है।
विज्ञापन

बाद में भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने बनीखेत में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि बेल पर चल रही कांग्रेस पार्टी से जनता का मोह पूरी तरह से भंग हो चुका है। गुड़िया प्रकरण में प्रदेश की कातिल सरकार पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। जनता का कांग्रेस सरकार से पूरी तरह से भरोसा उठ चुका है। चुनाव नजदीक आने पर अब शिलान्यासों एवं उद्घाटनों का दौर चला हुआ है। इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष खेम राज, जिला सचिव सविता सूर्यवंशी, विजय ठाकुर, परिवहन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरेंद्र ठाकुर, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला सचिव रवि चौैभियाल, सिमणी पंचायत के प्रधान मनोहर ठाकुर, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य केहर सिंह ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य केशव ठाकुर, बालम सिंह तथा युवा नेता अनिल ठाकुर, पवन ठाकुर सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed