फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   साच पास बंद होने से पांगी नहीं भेजा जा सका राशन

साच पास बंद होने से पांगी नहीं भेजा जा सका राशन

Mon, 31 Jul 2017 11:14 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
साच पास बंद होने से पांगी नहीं भेजा जा सका राशन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
पांगी के लिए राशन की एडवांस सप्लाई साच पास बंद होने के कारण अभी तक नहीं हो पाई है। अब राशन वाया रोहतांग भेजा जा रहा है। जनजातीय क्षेत्र पांगी को चंबा से भेजी जाने वाली एडवांस राशन की सप्लाई साच पास बंद होने के कारण नहीं भेजी जा सकी है। इस बारे निदेशालय ने सिविल सप्लाई विभाग को वाया रोहतांग राशन की सप्लाई भेजे जाने बारे सुझाव भेजा था। सुझाव के बाद सिविल सप्लाई क्षेत्रीय प्रबंधक ने उपायुक्त चंबा से इस बारे चर्चा की। उपायुक्त ने सिविल सप्लाई विभाग को राशन की सप्लाई को वाया रोहतांग भेजने के निर्देश दिए। मंडी सिविल सप्लाई कार्यालय को इसकी सूचना दी गई। अब रोहतांग होकर पांगी के लिए राशन की सप्लाई भेजी जाएगी। चंबा में पांगी घाटी के लिए अगस्त माह के लिए 2660 क्विंटल चावल और 4060 क्विंटल कनक का कोटा भेजा जाना था। साच पास के बंद होने से राशन का कोटा रुका हुआ है। हालांकि साच पास बड़े वाहनों के लिए बहाल होते ही चंबा से पांगी के लिए राशन की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। पांगी के लिए एडवांस राशन कोटा इसलिए भेजा जाता है, क्योंकि वहां किसी भी समय बर्फबारी होने का खतरा रहता है। इससे संपर्क मार्ग भी बंद हो जाते हैं।

...
साच पास बंद होने से वाया रोहतांग भेजा जा रहा राशन : खेम चंद
सिविल सप्लाई के क्षेत्रीय प्रबंधक खेम चंद ने बताया कि साच पास बंद होने से पांगी के लिए राशन की सप्लाई नहीं हो पाई है। सप्लाई को मंडी डिपो से वाया रोहतांग भेजा जा रहा है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। साच पास बहाल होने पर चंबा से भी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed