फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   11500 rupees hack

हेकर्स ने चुराह के युवक एक के बैंक खाते से 11,500 उड़ाए

Fri, 15 Jul 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Fri, 15 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन

 हेकर्स ने चुराह के एक युवक के बैंक खाते  से 11,500 रुपये उड़ा लिए। उसे जानकारी तब मिली जब उसे मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त हुआ। प्रकाश चंद पुत्र पंछी राम सब स्टेशन कुड़थला में पिछले एक साल से कनिष्ठ अभियंता के पद कार्यरत हैं।

विज्ञापन


उसने हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक तीसा में अपना खाता सेलरी के लिए खोला था। लेकिन उसके खाते से 11 जुलाई को सुबह 8:16 बजे एटीएम से दस हजार रुपये और 8:17 बजे एक हजार पांच सौ रुपये निकालने का एसएमएस आया। जानकारी के अनुसार दिल्ली से उनके खाते से पैसे उड़ाए गए हैं।
विज्ञापन


एक महीने में चुराह में इस तरह के पांच मामले पेश आए हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि सभी के पैसे दिल्ली व उसके आसपास ही निकाले गए हैं। किसी भी सुरक्षा एजेंसी को इसकी खबर नहीं है। इस बारे में भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक जतिन का कहना है कि एटीएम  उपभोक्ताओं को इस मामले मे सतर्क रहना होगा यदि कोई भी व्यक्ति फोन या एसएमएस के माध्यम से एटीएम के बारे में जानकारी मांगे तो उन्हें जानकारी न दें ओर अपने एटीएम को गुप्त रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed