{"_id":"5be99259bdec226b327d74bb","slug":"111542034009-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी के स्टोरों में राशन का कोटा खत्म होने से बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी के स्टोरों में राशन का कोटा खत्म होने से बढ़ी चिंता
Updated Mon, 12 Nov 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। पांगी मुख्यालय किलाड़ में परियोजना सलाहकार की बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें बर्ष 2018-19 के बजट का रिव्यू किया गया। बैठक की अध्यक्षता आवासीय आयुक्त पांगी चमन लाल शर्मा ने की। बैठक में विभागों के अप्रैल से नवंबर तक किए गए खर्चे का ब्योरा लिया गया। इसमें 80 प्रतिशत बजट का खर्चा किया गया है। बैठक में खाद्य आपूर्ति निगम के राशन स्टोर खाली होने का का मुद्दा भी उठाया गया। गैर सरकारी सदस्यों ने कहा स्टोरों में नवंबर माह में भी राशन नहीं है। बैठक में रसोई गैस सिलिंडरों की मांग उठाई गई।
इसके अलावा आयुर्वेदिक दवाओं का मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पांगी में आयुर्वेदिक दवाईयों का कोटा नहीं पहुंच पाया है। नतीजतन, बर्फबारी के चलते मार्ग अवरुद्ध होने पर पांगी में आयुर्वेदिक दवाइयां पहुंच ही नहीं पाएंगी। इसके अलावा बैठक में अपंग, विधवा पेंशनों के समयानुसार नहीं मिलने संबंधी बात भी उठाई गई। इस दौरान एचआरटीसी की बसों को सुचारु रूप से चलाने की मांग भी उठाई गई। गैर सरकारी सदस्यों ने बताया कि विभागों के आयोजित कार्यक्रमों के बारे में जन प्रतिनिधियों को जानकारी नहीं दी जाती है। जबकि, जन प्रतिनिधियों के सहयोग बिना कोई भी कार्य नहीं हो सकते हैं। इस मौके पर सरकारी कर्मचारियों ने भी समस्याओं और मांगों के बारे में अध्यक्ष को रूबरू करवाया।
विज्ञापन
आवासीय आयुक्त ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों और समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर आवासीय आयुक्त चमन लाल शर्मा ने बैठक से नदारद रहने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में नायब तहसीलदार रोशन लाल, वन मंडलाधिकार रघुराम समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी, पंचायत समिति अध्यक्ष योगराज शर्मा, जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य तुरूप चंद ठाकुर, कल्याण सिंह ठाकुर और अन्य गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन