{"_id":"5a4914a24f1c1b10788b5d15","slug":"111514738850-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलूणी-लंगेरा मार्ग हादसे में घायल चालक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलूणी-लंगेरा मार्ग हादसे में घायल चालक ने तोड़ा दम
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सलूणी-लंगेरा मार्ग पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई। घायल अवस्था में चालक को किहार से उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा था, मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान चैनलाल पुत्र बैंसू राम निवासी गांव जखराल डाकघर किलोड़ जिला चंबा के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
शनिवार देर शाम को सलूणी-लंगेरा मार्ग पर निजी वाहन उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब लोग संघणी जा रहे थे। मगर पतार नाला के समीप चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र किहार पहुंचाया। यहां गंभीर रूप से घायल चालक चैन लाल को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मगर जख्मों के ताव को न सहते हुए घायल चैन लाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि शनिवार देर रात को हुए हादसे में चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।