{"_id":"5a2e97e84f1c1ba7668b9584","slug":"111513002984-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालवां के दो गांवों में पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालवां के दो गांवों में पानी की किल्लत
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
water tap
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तेलका (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत सालवां के दो गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के गांव सालवां प्रथम और सालवां-2 में चार दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। ऐसे में ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में वे विभाग से भी शिकायत कर चुके है। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
ग्रामीण विपन कुमार, सोभिया राम, देवराज, संजीव कुमार, हंसराज, राकेश कुमार, काकू राम, राजकुमार, नरैण सिंह, रविंद्र कुमार, चैन लाल, सुनील कुमार और संतोष कुमार का कहना है कि उनके गांव में दस सार्वजनिक नल हैं। इसके अलावा ग्रामीणों ने भी घरों में भी पानी के कनेक्शन लिए हैं। मगर पिछले चार दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस वजह से उन्हें एक किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। इसके साथ ही पशुओं के लिए भी पानी ढोकर लाना पड़ता है। लोगों ने विभाग के अधिकारियों से मांग की है की उनके गांवों में पेयजल की आपूर्ति बहाल की जाए। आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता हेमंत पुरी ने बताया कि है कि उन्हें इस बारे में जानकारी मिली है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।