{"_id":"5a19a56c4f1c1b70548bf7e9","slug":"111511630188-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-साहो मार्ग पर फुलणू टाला के पास कार ने बाइक को ठोंका, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-साहो मार्ग पर फुलणू टाला के पास कार ने बाइक को ठोंका, दो घायल
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर फुलणू टाला के पास कार और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक में सवार दो युवक घायल हो गए हैं। दोनों का उनचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सुरिंद्र कुमार पुत्र देविया निवासी गरजन डाकघर जडेरा बाइक लेकर चंबा की ओर जा रहा था। उसके साथ रमेश शर्मा पुत्र प्रकाश चंद निवासी बरौर भी सवार था। फुलणू टाला के पास सामने से मोहम्मद इशाक पुत्र सुवरिया निवासी अंदरालू कार लेकर आ रहा था। यहां पर कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। गिरने से बाइक चालक के पैर की हड्डी टूट गई है। जबकि दूसरे युवक की टांग में चोटें आई हैं। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों घायलों को उपचार के लिए चंबा अस्पताल लाया गयाहै। ट्रैफिक प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि फुलणू टाला के पास कार और बाइक में भिड़ंत होने से दो युवक घायल हो गए हैं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन जारी है।