फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   105 new corona cases in Chamba

जिले में तीसरे दिन कोरोना के 105 नए मामले

Wed, 11 Aug 2021 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
105 new corona cases in Chamba
105 new corona cases in Chamba
चंबा। जिले में तीसरे दिन भी कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा सौ से पार कर गया।बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में 105 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 22 युवा ऐसे हैं जिनकी, उम्र बीस साल से कम है। संक्रमित लोग जिले के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन

सूची बनाने के बाद सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब एक बार फिर छह सौ के पार हो गया है। हालांकि, ज्यादातर मरीज बिना लक्षणों वाले हैं। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जबकि, दो दर्जन मरीज गंभीर लक्षणों वाले भी हैं जिन्हें उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के जरिये 2110 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें 75 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही मंगलवार को आरटीपीसीआर लैब में भेजे गए एक हजार सैंपलों में से तीस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि चंबा में बुधवार को 105 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोविड नियमों की पालना करनी होगी अन्यथा आने वाले समय में हालात और भी खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed