{"_id":"5aa7fcad4f1c1b68248b4f80","slug":"101520958637-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सप्लाई की दुकान से भरे 7 दवाओं के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सप्लाई की दुकान से भरे 7 दवाओं के सैंपल
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Drugs
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रही सिविल सप्लाई की दुकान से सात दवाओं के सैंपल भरे हैं। डॉक्टर सिविल सप्लाई में मिलने वाली दवाओं को लेकर लंबे समय से शिकायतें कर रहे थे।
चिकित्सकों का कहना था कि इन दवाओं के इस्तेमाल से मरीजों को उचित लाभ नहीं मिल रहा है। इसको देखते हुए उनकी गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है। इसकी वजह से डॉक्टरों को बाहर की दवाएं लिखनी पड़ रही हैं। डॉक्टरों की शिकायतों के आधार पर ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने सिविल सप्लाई की दुकान में जाकर सात दवाओं के सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन
इन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजा जाएगा। यहां पर दवाओं की गुणवत्ता की पूरी पड़ताल होगी। लैब में दवा का सैंपल फेल होने पर दवा निर्माता कंपनी और सिविल सप्लाई को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग जिले में दवाइयों की गुणवत्ता जांचने को लेकर जगह-जगह अपनी दबिश दे रहा है। कुछ दिन पहले विभागीय टीम ने जन ओषधि केंद्र, अस्पताल के सरकारी स्टोर और तीसा में जाकर 20 दवाओं के सैंपल भरे थे। इन्हें भी जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा गया है। इसके अलावा विभाग सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली दवाओं की गुणवत्ता की भी जांच कर रहा है। ताकि दवाई खाने से मरीज की सेहत पर बुरा असर नहीं पड़े।
इन दवाओं के भरे गए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने पेन किल्लर, एंटीबायोटिक, ब्लड प्रेशर और हार्ट की दवाइयों के सैंपल भरे हैं। इनकी गुणवत्ता का पता लैब की रिपोर्ट आने पर लगेगा। रिपोर्ट आने के बाद विभाग आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रिपोर्ट आने पर होगी आगामी कार्रवाई : नरेंद्र ठाकुर
ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सिविल सप्लाई की दुुकान से 7 दवाओं के सैंपल भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा जाएगा। जांच की रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई की जाएगी।