{"_id":"5a7b23274f1c1ba4268b91da","slug":"101518019367-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में इसी वर्ष से शुरू होगा एनेस्थीसिया कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में इसी वर्ष से शुरू होगा एनेस्थीसिया कोर्स
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
इंजेक्शन
- फोटो : डेमो फोटो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया कोर्स शुरू करने को लेकर सरकार की मंजूरी मिल गई है। अप्रैल माह में इसको लेकर प्रवेश परीक्षा होगी। जबकि, जुलाई में इसकी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस कोर्स के लिए दो सीटें रखी गई हैं, जिसका चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। कुछेक दिन पहले मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने तीन नए कोर्स शुरू करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा था। इसमें ओटी, नर्सिंग और एनेस्थीसिया के कोर्स शामिल थे। एनेस्थीसिया को शुरू करने के लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के पास नोटिफिकेशन भी पहुंच चुकी है। वर्ष 2018-19 में एनेस्थीसिया का कोर्स एमबीबीएस के दूसरे सत्र के साथ शुरू हो जाएगा। इसमें दो सीटें भरी जाएंगी। इस कोर्स को करने वाले प्रशिक्षुओं की पढ़ाई मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर करवाएंगे। तीन साल का कोर्स पूरा करने के बाद प्रशिक्षुओं को डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) की डिग्री दी जाएगी। इसे पाने के बाद वे किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में अपनी सेवाएं दे पाएंगे। आने वाले दिनों में ओटी और नर्सिंग के कोर्स की मंजूरी मिलने की भी संभावना बताई जा रही है। इन कोर्सों के शुरू होने से चंबा मेडिकल कॉलेज में ही नर्सों सहित ऑप्रेशन थियेटर का टेक्निकल स्टाफ और एनेस्थीसिया डॉक्टर तैयार होंगे। इससे जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में चल रही ऑप्रेशन थियेटर के टेक्निकल स्टॉफ सहित नर्सों और एनेस्थीसिया डॉक्टरों की कमी दूर होगी। इसका लाभ जिले की साढ़े पांच लाख की आबादी को मिलेगा। मौजूदा समय में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में काफी संख्या में ये पद खाली चल रहे हैं। इसकी वजह से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मेडिकल कॉलेज में ही उपरोक्त स्टॉफ तैयार होगा।
कोर्स शुरू करने की मिली मंजूरी : अनिल
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इसी साल एनेस्थीसिया का कोर्स शुरू होगा। इसके लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। अप्रैल में इसकी प्रवेश परीक्षा होगी। इसके आधार पर प्रशिक्षुओं का चयन होगा।
विज्ञापन
कोर्स शुरू करने की मिली मंजूरी : अनिल
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इसी साल एनेस्थीसिया का कोर्स शुरू होगा। इसके लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। अप्रैल में इसकी प्रवेश परीक्षा होगी। इसके आधार पर प्रशिक्षुओं का चयन होगा।
विज्ञापन