{"_id":"5a1c41e84f1c1b72548bfca8","slug":"101511801320-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विस चुनाव के नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विस चुनाव के नतीजे
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा में सोशल मीडिया में वायरल हो रहे चुनावों के फर्जी नतीजे प्रत्याशियों के होश उड़ा रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर विस चुनाव को लेकर नतीजे दर्शाए जा रहे हैं। इसे देखने के बाद कई प्रत्याशियों की नींद उड़ गई है। फेसबुक और व्हाट्सऐप पर प्रदेश की 68 सीटों पर जीतने वाले प्रत्याशियों की सूची वायरल की गई है। मगर इन आंकड़ों को प्रकाशित करने वालों की कोई जानकारी नहीं है। वायरल हो रहे आंकड़ों में अपनी जीत मान चुके कई प्रत्याशियों के नाम गायब हैं। चुनाव के नतीजों की सूचियां तैयार करने वाले बड़े शातिर तरीके से कार्य कर रहे हैं। किसी न किसी न्यूज चैनल का लोगो लगाकर सूची बनाई जा रही है। ताकि देखने वाला यही समझे कि सूची न्यूज चैनल के सर्वे के आधार पर बनाई गई है। हालांकि न्यूज चैनल ने अभी तक इस प्रकार की कोई सूची प्रदर्शित नहीं की है। कुछ न्यूज चैनलों में सीटों को लेकर आंकड़े दिखाए गए थे। मगर प्रत्याशी के नाम और सीट को लेकर हार जीत का कोई रुझान नहीं था। मगर सोशल मीडिया पर इन दिनों विस चुनाव के रुझान की सूची वायरल करने वाला गिरोह पूरी तरह से सक्रिय है।
राजनीतिक पार्टी से संबंध रखने वालों में चैन लाल, जय सिंह, रूप लाल, देवी प्रसाद, हंसराज, रविंद्र, सुनील, अजय कुमार, चैन लाल, देवी सिंह, अमर चंद और होशियार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर झूठे आंकड़े दर्शाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस प्रकार के झूठे आंकड़े वायरल होने से राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशियों सहित कार्यकर्ताओं के मनोबल को ठेस पहुंची है। हालांकि चुनाव के सही नतीजों का पता 18 दिसंबर को मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा। मगर सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक जानकारियों ने प्रत्याशियों सहित उनके समर्थकों और पार्टी के आला नेताओं की नींद जरूर उड़ा दी है।