{"_id":"59f094604f1c1b71548b9058","slug":"101508938848-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झौड़ा-कंधवारा मार्ग पर दो सालों से सरकारी बस बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झौड़ा-कंधवारा मार्ग पर दो सालों से सरकारी बस बंद
Updated Wed, 25 Oct 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झौड़ा-कंधवारा मार्ग पर दो सालों से सरकारी बस बंद
सरकार की लापरवाही से एक दर्जन पंचायतों की 15000 की आबादी झेल रही परेशानी
एकमात्र निजी बस में रहती है ओवरलोडिंग, हादसे का खतरा
दिनेश राणा
सलूणी (चंबा)। झौड़ा से कंधवारा मार्ग पर दो सालों से सरकारी बस सेवा बंद है। इस वजह से क्षेत्र की एक दर्जन पंचायत की 15000 आबादी को बस सुविधा से महरूम होना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का किराया चुकाना पड़ रहा है। इस वजह से गरीब और मध्यम परिवारों के लोग पैदल सफ करने को मजबूर हैं।
बस के चलने से ग्राम पंचायत खरोटी, खरल, दरेकड़ी, लिग्गा, सियुला, सेरी, सालवां, मौड़ा, बाड़का और पुखरी के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलता था। मगर बस शुरू होने के दो महीने के बाद अचानक बंद कर दी गई और इसे आज दिन शुरू नहीं किया गया है। हालांकि रूट पर एक निजी बस चलती है। मगर इसमें ओवरलोडिंग रहती है। ऐसे में यहां हमेशा दुर्घटना होेने का खतरा बना रहता है। किशोरी लाल, चैन सिंह, दुनी चंद, बिहारी लाल, खेम सिंह, अशोक कुमार, प्रेम चंद, रवि कुमार, हंसराज और नेक सिंह ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उपरोक्त रूट पर सरकारी बस सेवा को शुरू किया गया था। जो लंबे समय तक नहीं चल पाई है। उन्होंने कहा कि झौड़ा से कंधवारा की दूरी 50 किलोमीटर है। नतीजतन, लोगों को टैक्सी और निजी वाहनों के माध्यम से गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है।
ग्रामसभा ने सरकार और प्रशासन को सौंपे प्रस्ताव
पंचायत प्रतिनिधि कई बार ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करके सरकार और प्रशासन को भेज चुके हैं। मगर आज दिन तक उन प्रस्तावों के ऊपर कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। इसकी वजह से उपरोक्त रूट पर सरकारी बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। बस सेवा शुरू करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों ने परिवहन मंत्री जीएस बाली को भी ज्ञापन दिया। मगर बस शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन
रूट परमिट के लिए किया है आवेदन
आरएम वीके शर्मा ने बताया कि उपरोक्त रूट पर बस चलाने के लिए रूट परमिट मांगा गया है। अनुमति मिलने पर बस सेवा शुरू की जाएगी।