{"_id":"59aecc5a4f1c1b7f078b4726","slug":"101504627802-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेड़ा-डांड-चकौतर मार्ग पर भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेड़ा-डांड-चकौतर मार्ग पर भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही ठप
Updated Tue, 05 Sep 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
किहार (चंबा)। मेड़ा-डांड-चकौतर मार्ग मंगलवार दोपहर एक बजे भूस्खलन होने से बंद हो गया। मार्ग बंद होने से स्कूल के बच्चों को स्कूल से घर जाने में परेशानी हुई। इसके अलावा कुंदल, डांड, मूल किहार, लारो, बिड़, लांगुई, पुखरोग, जंगलोग, डांड-दो, चांदल सहित अन्य गांव के लोगों को भी अपने गंत्वय तक पहुंचने के लिए पैदल यात्रा करनी पड़ी। मेड़ा से एक किमी दूर नागणू में भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ। मलबा व चट्टानें सड़क पर जमा हो गए। जिन्हें हटाने के लिए स्थानीय लोग डटे रहे लेकिन भारी पत्थरों को नहीं हटा पाए। मार्ग बंद होने से दो दर्जन छोटे बड़े वाहन फंस गए। लोगों ने मार्ग बंद होने की सूचना लोनिवि को दी।
मार्ग बंद होने से फंसे लोगों में से चैन लाल, देवी प्रसाद, अशोक कुमार, सुनील कुमार, प्यार सिंह, मौसम दीन, योग राज व हंस राज ने बताया कि नागणू के पास भूस्खलन होने से उपरोक्त मार्ग बंद हो गया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग की मशीनरी समय पर नहीं पहुंची। इसके चलते शाम तक मार्ग वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाया।
लोनिवि के लेबर इंस्पेक्टर मिलखी राम ने बताया कि उपरोक्त मार्ग को बहाल करने के लिए जेसीबी भेज दी गई है। जल्द ही मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा।