फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Central University Dharamshala: Admissions for online courses have begun; applications can be submitted until

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला: ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू, 1 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Tue, 30 Jun 2026 08:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 08:08 PM IST
सार

सीयू के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Central University Dharamshala: Admissions for online courses have begun; applications can be submitted until
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत प्रवेश प्रक्रिया 29 जून से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि एक सितंबर निर्धारित की गई है। जारी कैलेंडर के अनुसार नौ सितंबर तक प्रवेश की पुष्टि होगी। इसके बाद 21 और 22 सितंबर को शिक्षकों का ओरिएंटेशन व 23 से 27 तक नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन


28 सितंबर से 5 अक्तूबर तक विद्यार्थियों को समर्थ और स्वयं पोर्टल सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 6 से 10 अक्तूबर के बीच प्रथम सेमेस्टर का कोर्स पंजीकरण होगा, जबकि 11 अक्तूबर से नियमित ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। 24 जनवरी से 7 फरवरी तक सतत आंतरिक मूल्यांकन (सीआईए) और असाइनमेंट जमा होंगे। मार्च के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में सेमेस्टर परीक्षाएं संभावित हैं। 31 मार्च को सत्र समाप्त होगा और एक अप्रैल से दूसरे सेमेस्टर का पंजीकरण शुरू होगा। सीडीओई के निदेशक प्रो. विशाल सूद ने बताया कि सीयूएचपी में साल में दो बार ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed