फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Candy prepared by the students of Government Senior Secondary School Balkarupi

Himachal News : अमेरिका में धूम मचाएगी इम्यूनिटी बढ़ाने वाली बाल वैज्ञानिकों की कैंडी, जानें इसकी खासियतें

Sat, 27 Sep 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, आलमपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, आलमपुर (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 27 Sep 2025 05:00 AM IST
सार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालकरूपी के दो विद्यार्थी अमेरिका में अपनी कैंडी का प्रदर्शन करेंगे। ये कैंडी 65 जंगली और घरेलू जड़ी-बूटियों से तैयार की गई है। जानें विस्तार से...

विज्ञापन
Candy prepared by the students of Government Senior Secondary School Balkarupi
बालकरूपी स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से जड़ी बूटियां से बनाई गई कैंडी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांगड़ा जिले के विद्यार्थियों की बनाई गई इम्यूनिटी एनर्जी बूस्टर कैंडी अब अमेरिका में धूम मचाने के लिए तैयार है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालकरूपी के दो विद्यार्थी अमेरिका में अपनी कैंडी का प्रदर्शन करेंगे। संचित मेहरा और अंशिता ने 65 जंगली और घरेलू जड़ी-बूटियों से तैयार इम्यूनिटी एनर्जी बूस्टर कैंडी के दम पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन में पहला स्थान हासिल किया। यह सम्मेलन जनवरी में मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था। अब दोनों अमेरिका में प्रस्तावित इंटरनेशनल साइंस एंड इंजीनियरिंग फेयर में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

विज्ञापन


छात्र संचित मेहरा और छात्रा अंशिता अमेरिका के गाइड डॉ. तिलक राज राणा ने बताया कि इस रिसर्च प्रोजेक्ट का स्तर इतना ऊंचा रहा कि इसका शोध पत्र अमेरिका के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल में प्रकाशित होने जा रहा है। दिसंबर-जनवरी में होने वाले इस फेयर के लिए दोनों विद्यार्थियों का पंजीकरण पूरा हो चुका है और अब विशेष कैंप में उन्हें आगे की तैयारी करवाई जाएगी। स्कूल प्रधानाचार्य राजिंद्र कुमार ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे हिमाचल के लिए गौरव की बात है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकले इन विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा को मंच मिले तो दुनिया में पहचान बनाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed