फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bumper business of peas good prices received 13,779 quintal more consignment reached Shimla district this year

Himachal News: मटर का बंपर कारोबार, मिले चोखे दाम, शिमला जिले में इस वर्ष 13,779 क्विंटल ज्यादा पहुंची खेप

Sun, 20 Jul 2025 10:50 AM IST
अंकेश डोगरा भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 20 Jul 2025 10:50 AM IST
सार

शिमला जिले में अप्रैल से जुलाई तक चलने वाला मटर का सीजन खत्म हो चुका है। गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष जिले की मंडियों में 13,779 क्विंटल ज्यादा मटर का कारोबार हुआ है। वहीं किसानों को फसल के अधिकतम 170 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Bumper business of peas good prices received 13,779 quintal more consignment reached Shimla district this year
मटर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला जिले में अप्रैल से जुलाई तक चलने वाला मटर का सीजन खत्म हो चुका है। गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष जिले की मंडियों में 13,779 क्विंटल ज्यादा मटर का कारोबार हुआ है। वहीं किसानों को फसल के अधिकतम 170 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले हैं।

विज्ञापन

सभी मंडियों में स्थानीय इलाकों से आने वाले मटर की सप्लाई बंद हो गई है। गत वर्ष जहां 19 जुलाई तक ढली सब्जी मंडी में 1,01,611 क्विंटल मटर की खेप पहुंची थी, वहीं इस वर्ष 19 जुलाई तक 1,08,912 क्विंटल मटर का कारोबार हो चुका है। इस मंडी में इस सीजन में सबसे ज्यादा मटर करसोग से आया। इसके अलावा ठियोग, फागू, टुटू, मशोबरा, सुन्नी, जुन्गा से भी मटर ढली मंडी में पहुंचता है। हालांकि इस वर्ष पराला मंडी में मटर के कारोबार में गिरावट आई है। पराला मंडी में गत वर्ष जहां 502 क्विंटल मटर की खेप पहुंची थी, वहीं इस वर्ष कारोबार 72 क्विंटल मटर की फसल में ही सिमट गया। वहीं रामपुर मंडी में इस वर्ष भी गत वर्ष के समान कारोबार हुआ है। हालांकि नेरवा और ठियोग मंडी में कारोबार में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एपीएमसी के आंकड़ों के अनुसार जिले की सभी मंडियों में अभी तक 1,27,030 क्विंटल मटर की सप्लाई पहुंची है। वहीं गत वर्ष 19 जुलाई तक 1,13,251 क्विंटल मटर का ही कारोबार हुआ था। सितंबर से नवंबर तक आंकड़ा करीब दो लाख तक पहुंच जाएगा। जिले की मंडियों से हर वर्ष मटर की सप्लाई बंगलूरू, पूणे, मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली भेजी जाती है। बाहरी राज्यों में हिमाचल की मटर को गुणवत्ता के अनुसार ज्यादा अच्छा माना जाता है। ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टु वर्मा ने बताया कि सभी क्षेत्रों से मटर बेहतर गुणवत्ता वाला ही आया है।

विज्ञापन

इस वर्ष जिले में मटर की बंपर पैदावार हुई है। गत वर्ष के मुकाबले 13,779 क्विंटल ज्यादा मटर का कारोबार हुआ है। उम्मीद है कि सितंबर, अक्तूबर और नवंबर में चलने वाले सीजन में किसानों को फसल के और ज्यादा बेहतर दाम मिलेंगे। -देवानंद वर्मा, चेयरमैन, एपीएमसी शिमला-किन्नौर

जिले की मंडियों में मटर का कारोबार
 
मंडी 2024 2025
ढली 1,01,611 1,08,912
पराला 502 72
ठियोग 5,904 11,331
नेरवा 4,929 6,410
रामपुर 305 305
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed