फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   YuC took out rally in Bilaspur to protest against inflation and unemployment

महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में युकां ने बिलासपुर में निकाली रैली

Mon, 12 Sep 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
YuC took out rally in Bilaspur to protest against inflation and unemployment
बिलासपुर में महंगाई के विरोध में रैली निकालते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ रैली निकाली। इस दौरान युवाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर की अगुवाई में कॉलेज चौक से शुरू हुई रैली गुरुद्वारा चौक, मेन मार्केट, बस अड्डा से होते हुए डियारा सेक्टर स्थित हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। आशीष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में युवा वर्ग डिग्रियां लेकर सब्जियां बेचने पर मजबूर हैं। रोजगार न के बराबर है। बढ़ती महंगाई से आम आदमी की जिंदगी तबाह हो गई है। बेरोजगारी के कारण युवा गलत कदम उठाने पर मजबूर हैं।

प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है। सरकार का डबल इंजन हर मोर्चे पर हांफता नजर आ रहा है। महंगाई और अनियंत्रित बेरोजगारी से लोगों का सरकार से मोह भंग हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। कांग्रेस हर हाल में सत्ता में वापसी करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर युकां के प्रदेश महासचिव अंकुश ठाकुर, सदर इकाई अध्यक्ष वीरेंद्र संधु सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed