फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Youth participation in the cooperative sector

सहकारिता क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की ज्यादा जरूरत - चमन लाल

Thu, 22 Jul 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth participation in the cooperative sector
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ सहकारी शिक्षा क्षेत्रीय परियोजना बिलासपुर द्वारा मसौर गांव में आय? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ सहकारी शिक्षा क्षेत्रीय परियोजना बिलासपुर की ओर से इंदिरा कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित के मसौर गांव में युवाओं के लिए सहकारिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर में परियोजना अधिकारी चमन लाल शर्मा की ओर से उपस्थित युवाओं को भारत के सहकारिता आंदोलन के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने उपस्थित युवाओं को कृषि सहकारी सभा के बारे में सहकारिता के सिद्धांतों और मूल्यों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की बहुत ज्यादा जरूरत है। पूरे भारतवर्ष में लगभग 8 लाख विभिन्न प्रकार की सहकारी समितियां पंजीकृत हैं, उन्होंने युवाओं से सहकारी समितियों की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया है। इस मौके पर सहकारी सभा के प्रधान जगदीश लाल ने उपस्थित युवाओं से सहकारिता के साथ जुड़ने का आह्वान किया। शिविर में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए निरीक्षक सहकारी सभा घुमारवीं विजय कुमार ने कहा कि युवा वर्ग सहकारिता से जुड़कर स्वरोजगार को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सहकारी समिति की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि युवा सहकारी सभा के सदस्य बनकर कैसे विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। शिविर में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कमलेंद्र कुमार निरीक्षक सहकारी सभाएं घुमारवीं ने भी अपने विचार प्रकट किए। शिविर में उपस्थित पंचायत सदस्य अरविंद मेहता ने परियोजना अधिकारी का मसौर गांव में इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित होने चाहिए। ताकि युवा वर्ग सहकारिता की जानकारी प्राप्त कर उसका लाभ प्राप्त कर सके। शिविर में उपेंद्र कुमार सचिव सहकारी सभा कुठेड़ा और युवक मंडल मसौर के प्रधान सुशील मेहता सहित लगभग 40 युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed