फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Youth dies after falling in ply leaves drying machine

प्लाई के पत्ते सुखाने वाली मशीन में गिरकर युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling in ply leaves drying machine
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र की एक प्लाईवुड फैक्टरी में मंगलवार को एक श्रमिक की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव प्लाई सुखाने वाली मशीन से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र की उत्तराखंड सीमा से सटी रूद्र बिलास पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित दुर्गा डोर्स प्लाईवुड फैक्टरी की है। पीलीभीत जिले के थाना बरखेड़ा निवासी आशीष कुमार (22) पुत्र बाबूराम क्षेत्र की दुर्गा डोर प्लाईवुड फैक्टरी में मजदूरी करता था। सोमवार की रात करीब नौ बजे फैक्टरी के कुछ श्रमिकों ने देखा कि आशीष की जली हुई लाश प्लाई सुखाने वाली मशीन में पड़ी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने फैक्टरी के मैनेजर मित्रपाल को सूचना दी की प्लाई के पत्ते सुखाने वाली मशीन में दो दिन से लापता आशीष की जली हुई लाश पड़ी है। सूचना पर फैक्टरी मैनेजर तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की सूचना फैक्टरी स्वामी विनय बत्रा को दी। सूचना पर फैक्टरी स्वामी भी तुरंत ही मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामले से रूद्र विलास चौकी प्रभारी संजीव कुमार को अवगत कराया। सूचना पर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी हासिल की, मगर किसी भी श्रमिक ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। सीओ चौधरी अरुण कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक 12 जनवरी को अपने घर से मजदूरी करने के लिए लौटा था और वह फैक्टरी के अंदर ही बने कमरों में अपने एक अन्य साथी के साथ रहता था। आशीष अचानक दो दिन पूर्व लापता हो गया था, जिसे उसके साथ के लोग खोज भी रहे थे। मगर, किसी ने भी पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। उन्होंने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी संभावना जाहिर की है कि संभवत: आशीष नशे की हालत में काम करने के दौरान मशीन के अंदर गिर गया होगा। जिसकी वजह से उसकी जलकर मृत्यु हो गई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु के कारणों की जानकारी हो सकेगी। वहीं, प्रबंधन ने भी घटना के प्रति पूरी तरह से अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed